Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

तृणमूल का 'मिशन 26', भाजपा के 'बाहरी' कार्ड पर घर के बेटे की हुंकार

काशी की तर्ज पर सजेगा बाली: कैलाश मिश्रा

08 Apr 2026

तृणमूल का 'मिशन 26', भाजपा के 'बाहरी' कार्ड पर घर के बेटे की हुंकार

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच बाली विधानसभा क्षेत्र का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कैलाश मिश्रा ने लिलुआ में एक भव्य संवाददाता सम्मेलन के जरिए अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। 
मिशन 26 का नारा बुलंद करते हुए कैलाश मिश्रा ने साफ कर दिया कि इस बार बाली की जनता किसी प्रयोग के मूड में नहीं है और तृणमूल एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बाली के विकास को लेकर अपना विजन स्पष्ट करते हुए कैलाश मिश्रा ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के चुनाव के लिए उन्होंने 26 वादे तैयार किए हैं, जिन्हें जीत के बाद महज 26 महीनों के भीतर धरातल पर उतार दिया जाएगा। उनके इस संकल्प में बाली की तस्वीर बदलने का खाका साफ नजर आता है। मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य बाली को बंगाल का सबसे विकसित केंद्र बनाना है, जिसमें भव्य बाली गेट का निर्माण और मॉर्निंग वॉक के लिए समर्पित ट्रैक शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा गंगा घाटों को लेकर रही, जहां उन्होंने काशी की तर्ज पर भव्य आरती शुरू करने और बाली को आध्यात्मिक व आधुनिक स्वरूप देने का वादा किया। जलभराव और गंदगी की समस्या पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने की गारंटी दी। 
राजनीतिक शुचिता और रिश्तों की दुहाई देते हुए कैलाश मिश्रा ने भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह पर भी चुटीले अंदाज में निशाना साधा। संजय सिंह को बड़ा भाई संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक है, लेकिन उन्होंने तंज कसते हुए यह भी पूछा कि जब भाजपा उम्मीदवार के अपने लोग ही उनके साथ नहीं हैं, तो आम जनता उन पर भरोसा कैसे करेगी? इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा को एक बड़ा झटका देते हुए कैलाश मिश्रा ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को तृणमूल का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया। स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे को हवा देते हुए उन्होंने संजय सिंह को बाहरी करार दिया और खुद को बाली का बेटा बताते हुए जनता से भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि बाली की जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि अपने घर के बेटे कैलाशी पर ही आस लगाए बैठी है। चुनाव प्रचार के दौरान बढ़ रही तल्खी का जिक्र करते हुए मिश्रा ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि हार के डर से भाजपा उनके प्रचार पोस्टर फाड़ रही है, जिसके साक्ष्य के रूप में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए। कैलाश मिश्रा की इस हुंकार ने साफ कर दिया है कि बाली के रण में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा और दिलचस्प होने वाला है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा के 'बाहरी' कार्ड पर घर के बेटे की हुंकार
काशी की तर्ज पर सजेगा बाली: कैलाश मिश्रा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News